|
होटल किंग पेज
होटल किंग निश्चित रूप से हमारे समूह का राजा है। यह अपने मेहमानों को हर सुविधा प्रदान करता है। वर्षों से नवीकृत इस होटल ने अपनी शैली को बरक़रार रखा है, और अपने मेहमानों को एक अरामदेह और सुंदर वातावरण का उपहार देता है। प्रत्येक कमरे में एक बाथरूम, हेयर ड्रायर, डाइरैक्ट डायल टेलीफ़ोन, सैटेलाइट टीवी, रेडियो, मिनीबार और एयर कंडीशनिंग उप्लब्ध हैं। एक शानदार नाश्ते के साथ अपने दिन की शुरुआत करने से बेहतर क्या हो सकता है? आप बुफे टेबल पर सजे विभिन्न प्रकार के खानों को देख कर आश्चर्यचकित रह जाएंगे। कार पार्क करने की आवश्यकता है? फ़िक्र की बात नहीं। कुछ ही मीटर की दूरी पर एक सुरक्षित और बड़ा गेराज स्थित है। कपड़े धोने की आवश्यकता है? स्वागतकक्ष को तुरंत सेवा प्रदान करने में खुशी होगी। जो स्वागतकक्ष की ही तरह है, 24 घंटे उपलब्ध। रेस्त्रां, पित्सेरीआ और विशिष्ट और स्वादिष्ट पकवानों वाले बार भी नज़दीकी क्षेत्र में हैं। हमसे मिलने आएं, आपका स्वागत करने में हमें खुशी मिलेगी।
सिंगल दरें: न्यूनतम € 80.00, अधिकतम € 330.00 – डबल दरें: न्यूनतम € 90.00, अधिकतम € 451.00
|
|
 |